जय भोलेनाथ| आज सोमवार है जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज  यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ फेरबदल की संभावना बन रही है। आप उन संभावनाओं  को अपने परिश्रम से परिणाम में बदल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहने वाला है।                                                                    

     वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से आपको सन्तुष्टि व अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप  रोजगार की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अथवा करियर से जुड़े लोगों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। धन/पैसों  संबंधी कार्य हल होंगे। हालाँकि विलासिता की ओर भी आपका झुकाव रह सकता है।   

     मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। करियर में भी आपको कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं  मिल सकती हैं। पदोन्नति, स्थानपरिवर्तन आदि की संभावनाएं आज भी बन रही है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। आप रिश्ते के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। लेक़िन पैसों के मामले में आजकल  फ़ैसला लेने में बिल्कुल भी जल्दबाज़ी ना करें। और यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो बयानबाजी सोच-समझकर ही करें।       

                                                               

  कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।  आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। आज आपके मस्तिष्क में सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे।फलस्वरूप आप कामकाज को लेकर कोई अच्छी रणनीति बना सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से आपके कार्य सुधर सकते हैं। हालाँकि मानसिक तौर पर आज भी आप शंका-आशंकाओं के घिरे रह सकते हैं। मन की मजबूती के लिए दिन को अनुकूल बनाने के लिए  महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

  

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आपको आत्मविश्वास कायम रखना होगा  चाहिए। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप उन्नतिकारक मौकों का पूरा फायदा नही ले पाएंगे। सन्तान से संबंधित धन खर्च होने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य दोपहर के बाद सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी बड़े अधिकारी से अथवा सत्ता से जुड़े व्यक्ति से कोई काम करवाना चाहते हैं,तो  दोपहर के बाद पहल करें। क्रोधपर आज भी  नियंत्रण रखें। तथा अच्छी संभावनाओं को अपने पक्ष में करने हेतु  -आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
                                                                

      कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व नियोजित यात्राऐं सफल होंगी। पैसों संबंधी उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। आपको कामकाज में कोई उपलब्धि भी मिल सकती है।  रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयासरत लोगों को भी अच्छे मौके हासिल होंगे। परन्तु निजि परिजनों से आज भी मनमुटाव की संभावना बन सकती है।  प्रतिकूल संभावनाओं के निराकरण हेतु ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें। या बिष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।                                                                    

   तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।करियर में कुछ फेरबदल करने के लिए एक दो दिन इंतजार करना उचित रहेगा। धन निवेश के लिए भी आज का दिन ज्यादा अच्छा नही है।कार्यस्थल में विवाद की स्थिति में आपके लिए संयम रखना जरूरी होगा। नौकरी व्यवसाय के लिए प्रयासरत लोगों के लिए भी आज का दिन उचित है।यदि आप अविवाहित हैं,तो आज आपके लिए सहकर्मी लड़के/लड़की की तरफ से रिश्ता आ सकता है। हालाँकि क्रोध व वाणी पर आज भी नियंत्रण रखना चाहिए।

   वृश्चिक राशि-आज का दिन  आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपकी सभी योजनायें सफल होंगी। शिक्षा संबंधी मामले हल होंगे। सन्तान संबंधी समस्याओं का निराकरण भी संभव है।  होगा। विदेश से जुड़े मसले भी हल होंगे।आपकी करियर को लेकर आप उत्साहित व संतुष्टि का अनुभव महसूस कर सकते हैं। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर करियर व  प्रस्तावित कार्यों की प्रगति के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।            

                                                             

  धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नती व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी के लिए दिए जाने वाले साक्षात्कार अथवा प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशानुकल परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।आज भी भाग्य आपके अनुकूल रहने वाला है, अतः आपके सोचे हुए व प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।  लेक़िन आर्थिक मामलों में आज भी बड़ा जोखिम लेने से परहेज करें।           

                                                      

     मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके स्थापित कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं धीरे-धीरे दूर होती जायेगी। हालाँकि आज भी कुछ नकारात्मक विचारों के कारण आप लाभकारी सम्भावनाओं को अपने  अनुकूल बनाने में चूक कर सकते हैं। विदेश संबंधी कार्यों व दूरस्थ क्षेत्रों से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों से आज भी आपको  फायदा होने की संभावना है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित अपेक्षाएं आज भी आपकी पूरी होंगी। आर्थिक मामलों को लेकर आने वाले अवरोध दूर होंगे। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय फलीभूत होंगे। कामकाज के संदर्भ में होने वाले भ्रमण उत्साह वर्धक होंगे। सकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है।

ad12


मीन राशि- आपके लिए  आज का दिन  शुभ रहने वाला है। लम्बे समय से रुके हुए आपके कार्य चल हो सकते हैं।किसी पारिवारिक  समस्या का हल होना भी संभव है। यदि आप  लेखन व किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है।विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। जो दम्पति बच्चा गोद लेने की संभावना तलाश रहे हैं, उन्हें आज अच्छे परिणाम/संकेत मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *