तो हाथ को चाहिये युवा ” चेहरों ” का साथ| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, दुगड्डा, जयमल चंद्रा


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यमकेश्वर विधान सभा की संगठन की बैठक में विचारों का मंथन हुआ। पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये युद्धस्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया। युवा शक्ति को जिम्मेदारी देने की बात भी कही गयी।


दुगड्डा के बैंकट हॉल हुयी बैठक की अध्यक्षता यमकेश्वर विधान सभा अध्यक्ष विनोद डबराल ने की। जिसमंे संगठन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से आये राजस्थान के निर्वाचन अधिकारी लालाराम नायक जो कि कोटद्वार के भी प्रभारी हैं, ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भले ही हमें विधान सभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त नहीं हुई लेकिन हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। हमें कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना है।

संगठन चुनाव के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 50 वर्ष से नीचे के कार्यकर्ताओं को अहमियत देकर प्रतिनिधित्व दिया जाय। इससे पहले दुगड्डा पहुचने पर लालाराम नायक का फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजस्थान से ही आये खुर्शीद गौरी सेवा दल के सदस्यों का भी स्वागत किया गया।

ad12


बैठक को संबोधन करने वालो में द्वारीखाल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष क्रांति कपरवान, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी,ज़िला पंचायत राजेश बिष्ट, प्रवेश रावत,आशुतोष कंडवाल,देवेन्द्र भट्ट आदि रहे। इस अवसर पर निलेश ठाकुर,विनायक नेगी,गजेंद्र सिंह,शंकर नेगी,विमल बिष्ट,विकास नेगी,श्याम सिंह रावत,मनमोहन सिंह बिष्ट और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *