GOOD MORNING| जय श्रीराम| जानियेगा कैसा रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में  चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ख़ासकर जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं,उन्हें आज फैसला लेने से बचना चाहिए। आज के दिन आप किसी विवाद में भी उलझ सकते है

    वृष राशि-यदि आप नौकरी या व्यवसाय करने वाले हैं, तो आज के दिन सहकर्मियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। छोटे भाई बहिन को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों को भी आज निराशा मिल सकती है।          

                                           

  मिथुन राशि-आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं।यदि आप किसी रचनात्मक आदि कार्य से जुड़े हैं,तो आज आपकी प्रतिभा बेहतर ढ़ंग से निखर सकती है।                          

   कर्क राशि-आज आप के मन-मस्तिष्क में काफी उलझन बनी रहेगी। आप स्वयं ही अपने काम बिगाड़ सकते हैं,यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर हैं,तो  आजआपको किसी भी प्रकार की बयान बाजी से बचना चाहिए।   

                         

  सिंह राशि-यदि आप व्यवसायी हैं, तो आज का दिन आपके लिए उलझन वाला रह सकता है। आपका किसी निजी परिजन या आस-पड़ोस में किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी हो सकता हैं,धन अपव्यय की भी संभावना है।आप की मान-प्रतिष्ठा भी आज धूमिल हो सकती है।


कन्या राशि-यदि आप मेडिसिन या कॉस्मेटिक के व्यपार से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे।                                                                     

   तुला राशि-आज आपकी रुचि सौंदर्य प्रसाधनों की ओर अधिक रह सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूर्ण हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ एवं उन्नतिकारक रहेगा।


वृश्चिक राशि-यदि आप किसी कार्य की पूर्णता के  लिए प्रतीक्षारत हैं। तो आज आपकी प्रतीक्षा पूरी होने वाली है। आज आपको आपके कार्य या आपकी आवश्यकता के अनुसार  किसी कुशल व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। पिता पक्ष से भी आपको ख़ुशी मिलने की संभावना बन रही है।                                                         

  धनु राशि-आज आप मानसिकरूप से अकारण  तनावग्रस्त तो रह सकते हैं। लेकिन किसी प्रकार की अच्छी सूचना से आपको ख़ुशी भी मिल सकती है। यदि आप विवाहित हैं,तो आज आपका जीवनसाथी से विवाद भी हो सकता है। किसी प्रतिद्वंद्वी  के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। 


मकर राशि-आज आपको दिनभर के काम काज की रूप रेखा को तैयार  करना होगा,अन्यथा आपका समय व्यर्थ के कामों में खराब हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भी आज टकराव की स्थिति बन सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपको व्यर्थ के काम से जूझना पड़ सकता है। यदि आप सीधे तौर पर किसी के अधीनस्थ कर्मचारी हैं, तो आज आप काफी असहजता महसूस कर सकते हैं। यहाँ तक कि,नौकरी छोड़ने का मन भी आप बना सकते हैं।

ad12

       मीन राशि-आज आपको अधिक बोलने से परहेज करना चाहिए। सन्तान के लिए किसी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं, तो आज निर्णय बदलना उचित रहेगा। यदि आप किसी बड़े ओहदे पर बैठे व्यक्ति हैं,तो आज आपको कोई बड़ा निर्णय देने से बचना होगा। पेट विकार से पीड़ित लोगों को आज विशेष सावधानी की जरूरत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *