और बढ़ने वाली है गर्मी| सेहत का रखें ख्याल| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उफ, ये गर्मी मार डालेगी। आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से ही गर्मी में इजाफा होने लगेगा। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में तेजी आएगी। 10 मई तक मैदानी इलाकों में पारा 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दिनों उत्तराखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

ad12


आगामी मौसम का हाल
राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, आठ मई से गर्मी बढ़ने लगेगी। राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज और झोंकेदार सतही हवाएं चलेंगी। नौ और दस मई को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। अगले चार पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *