राहुल गांधी के नाम कर दी सारी संपत्ति| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


उत्तराखंड से बड़ी खबर है। खबर है कि देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। जिसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है।
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया की खबर को आधार मान लिया जाये तो बताया गया है कि महिला ने 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम किया है।


निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि गांधी परिवार के विचारों से अत्यंत प्रभावित होकर और उनके परिवार के देश की आजादी के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी को देखते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति राहुल गांधी जी के नाम की है।

ad12

उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जिसके चलते पुष्पा जी ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी जी को सौंपा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *