हे भगवान| नदी में डूबने से दो की मौत| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


उत्तराखंड के चंपावत जिले से भी बुरी खबर आयी है। खबर है कि चंपावत जिले के बनबसा में हुड्डी नदी में नहाते समय दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों और पुलिस ने नदी से निकालकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ad12

जानकारी के अनुसार बीते, शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे दो किशोर (दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष ) व्योम चंद सोराड़ी पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला पुत्र महेंद्र बटोला निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा समीप बनबसा दोनो नहाने के लिए हुडडी नदी गए थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद 108 की मदद से दोनो को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनहे मृत घोषित कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *