Laldhang@ उप-प्रधान पद पर ” नारी शक्ति ” की जय-जयकार| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग

चुनाव आयोग के आदेश पर गुरूवार को नव गठित ग्राम पंचायतो में उप प्रधान पद् के लिए चुनाव कराया गया। न्याय पंचायत लालढांग की सभी गयारह ग्राम पंचायतो में से पांच पंचायतो में निर्विरोध उप प्रधान चुन लिया गया जबकि छ: पंचायतो में चुनाव कराना पड़ा।

ad12

ग्राम पंचायत लाहड़पुर से अंजू देवी।गैंडी खाता से राजकुमारी पोखरियाल, पीली पढ़ाव से पुष्पा देवी, गाजीवाली से कमलेश्वरी देवी, कांगड़ी पंचायत से रूबी पाल को निर्विरोध उप प्रधान चुन लिया गया जबकि ग्राम पंचायत श्यामपुर से मेघराज, सज्जनपुर से अनिता देवी, दूधला दयालवाला से कविता देवी, कटेबढ़ से वीरेंद्र सिंह को उप प्रधान चुना गया लालढांग में उप प्रधान पद के उमीदवारो को बराबर बराबर वोट मिलने के कारण लॉटरी द्वारा रिहान को उप प्रधान चुना गया।वही उप प्रधान पद पर भी महिलाओ का दबदवा रहा।लालढांग क्षेत्र में गयारह सीटों में से आठ महिलाये उप प्रधान चुनी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *