Pauri…राइका पुरियाडांग में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जगमोहन डांगी बने अध्यक्ष|जगमोहन डांगी की Report

टीए
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
कल्जीखाल / पौड़ी। राजकीय इण्टर कॉलेज (राइका) पुरियाडांग, विकास खंड कल्जीखाल की नवीन अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। प्रतिभा दिवस के अवसर पर आयोजित पीटीए की बैठक में सर्वसम्मति से जगमोहन डांगी को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जगमोहन डांगी के नाम का प्रस्ताव अभिभावक श्रीमती सुलोचना देवी ने रखा, जिसका समर्थन वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष श्री जसवीर रावत ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि वे पद के इच्छुक नहीं थे, लेकिन अभिभावकों के विश्वास और आग्रह पर उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की है।
उन्होंने कहा कि वे विगत दो दशकों से राइका पुरियाडांग में पीटीए के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं तथा पूर्व में तीन बार विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। इससे पहले वे एक दशक तक राउमावि डांगी (जो अब बंद हो चुका है) और एक वर्ष तक राउमा कन्या विद्यालय घंडियाल के पीटीए अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सामाजिक कार्य और ग्रामीण पत्रकारिता के तीन दशक के अनुभव का लाभ विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया जाएगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ता है। नई कार्यकारिणी से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहयोग की अपेक्षा जताई गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवीन कार्यकारिणी (2026-27) इस प्रकार है:

- अध्यक्ष: जगमोहन डांगी
- उपाध्यक्ष: मनोज कुमार घुनियाल
- कोषाध्यक्ष: गिरीश रावत
- सचिव: कांति कुमार आर्य डांगूवाल
- संरक्षक: पूर्व प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
- सदस्य: चंद्रवीर सिंह रावत, श्रीमती पूर्णिमा रावत, मुकेश रावत, सूरजभान, श्रीमती सुलोचना देवी, श्रीमती कविता देवी, श्रीमती रश्मि नैथानी तथा श्रीमती कनिका बिष्ट।
बैठक का संचालन पूर्व की भांति बलम सिंह राणा द्वारा किया गया।
