यहां दरका पहाड़| आयी आफत ही आफत| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर है। खबर जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर की सारी गॉँव से आई है। यहां भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। गौशाला व शौचालय जमीदोश हो चुके है। बताया जा रहा हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल अनुसूचित वस्ती ग्राम सारी इनका गौशाला शौचालय चैक टूट कर के गधेरे में पहुंच गया और अब मकान किसी भी समय टूट सकता है। मकान पर दरारें भी आ चुकी है और धीरे-धीरे खिसक रहा है। ग्रामीणों की मदद से मकान खाली कर दिया गया है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रोने को मजबूर है।

ad12

वहीं राजस्व उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ मोके पर पहुँच गये है। घटना स्थल का मुआयना कर रहे है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह विष्ट भी मौके पर पहुँचे है उन्होंने बताया कि प्रशासन,संबंधित विभागों को सूचना भी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *