नहले पे दहला| किशोर ने पकड़ा “कमल” तो धन सिंह ने “हाथ”| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखण्ड में जैसे जैसे नामांकन और चुनाव प्रचार के दिन नजदीक आ रहे हैं, उत्तराखण्ड में दल बदल का सिलसिला उतना ही तेजी से बढ रहा है। काग्रेंस से बीजेपी में और बीजेपी से काग्रेंस में दिग्गज ईधर उधर जा रहे हैं। आज उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबरों के अनुसार टिहरी जिले में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का कमल थामा तो भाजपा के टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। टिहरी से संबंधित होने के बावजूद दोनों की ज्वाइनिंग देहरादून में हुई।

ad12

भाजपा नेताओं के साथ किशोर उपाध्याय की गलबहियां कांग्रेस को रास नहीं आई। पिछले दिनों इसके एवज में कांग्रेस पार्टी ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया था। अब नए घटनाक्रम में कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस बीच किशोर उपाध्याय ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *