GOOD MORNING| आज बुधवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय वाले हैं, तो आज के दिन आपको  उन्नतिकारक अच्छे और सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं। आप का रुझान मकान,जमीन, वाहन आदि खरीदने  की ओर भी रह सकता है। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है।।                    

वृष राशि-आज आपके कामों में कुछ व्यवधान तो आ सकता है, लेकिन आप तत्परता के साथ  काम में जुटे रहेंगे। आपके आय के साधनों में वृद्धि होने का भी योग है। आप यदि व्यख्याता या वाचन आदि  के कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपको प्रगतिकारक अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुवात भी कर सकते हैं।।  

   मिथुन राशि-आज आपको कोई भी नया काम हाथ में नही लेना चाहिए। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज रुक जाना उचित रहेगा। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं, तो आज नेत्र विकार के कारण आप पीड़ित रह सकते हैं। आपका  मन आज अशान्त
रह सकता है।                                                                     

कर्क राशि-आज आप जीवन साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आपका जीवन साथी से किसी प्रकार से मनमुटाव चल रहा है, तो आज आपका जीवन साथी के प्रति सदभाव जागृत होगा। नौकरी,व्यवसाय वालों के दिन अनुकूल रहेगा। आपका मनोबल भी आज काफी अच्छा रहा सकता है।                                 

सिंह राशि-यदि आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज उससे बाहर निकलने  के लिए आप बहुत ही सकारात्मक प्रयास करने वाले हैं। यदि आप किसी विवाद में उलझे हैं,तो उससे भी आज आप काफी हद तक निजात पाने वाले हैं।


कन्या राशि-आज आपकी तर्क शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। यदि आप अधिवक्ता या रिपोर्टर आदि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपकी प्रतिभा निखर कर आने वाली है। उच्च शिक्षा के संबंध में भी आप विचार कर सकते हैं।   

  तुला राशि-आज आप घर में कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। आप मन पसन्द वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। माता से आपको खुशी मिल सकती है। यदि आपका कोई जमीन,मकान संबंधी विवाद चल रहा ह,तो उससे निजात मिल सकती है।


वृश्चिक राशि- आज आपको किसी प्रकार का उपहार या,पारितोष मिल सकता है। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी सार्थक  भ्रमण पर भी जा सकते हैं।                    

    धनु राशि-आज आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। हालांकि आप काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। यदि आप नौकरी से वंचित हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत प्राप्त हो सकते हैं। अपव्यय की भी संभावना है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है, आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपकी मासिक वेतन  में वृद्धि हो सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपको बहुत ही संयम में रहने की आवश्कता है। किसी प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। आंशिक शारीरिक  कष्ट होने की भी संभावना है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो सर्जरी आदि का विचार आज त्याग दें।

ad12


  मीन राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से प्रसन्ता मिलने वाली है। किसी बड़े व्यक्ति या अधिकारी  का सहयोग भी आपको मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी परिचित का सहयोग लें आपका काम अवश्य हो जायेगा। बड़े भाई से भी आज आपको संतुष्टि या किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *