सांसें हो रही कम, वृक्ष लगायें हम। कमल उनियाल की रिपोर्ट।
सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल
शुद्ध हवा, जल, एवं जलवायु के बिना जीवन की परिकल्पना करना ही मुश्किल है। मनुष्य भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है, पर अपने आस पास के पर्यावरण को अनदेखा कर धरती पर मंडरा रहे खतरे से अनजान है।पर्यावरण संरक्षण के बिना हम सुखी व निरोग जीवन की आशा नहीं कर सकते।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसीडॉन के रेंज कार्यालय चैलूसैण मे विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया वन क्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। अपने संबोधन मे उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर साल एक पेड लगाना चाहिए। जिससे बन का विकास होगा। और हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक सतीश चंद्र बहुगुणा, सीईओ सूरज कुमार ने विभिन्न गाँवो से आये प्रधान सरपंचो ग्रामीणो, फायर फाईटरो को हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना के संबंध अपनी सहभागिता तथा जिम्मेदारी से अवगत कराया।

इस दौरान हंस फाउंडेशन की नीलम देबी, संगीता देबी, सुनील कुमार, वन विभाग के चंद्रमोहन सिह,अंकित नेगी, रशिम खत्री, जावेद खान, सरपंच जगदीश्वरी देवी, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान शोभा देवी, सामाजिक कार्यकर्त्ता जयमल चन्द्रा व सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।