GOOD MORNING | जय भोलेनाथ| जानिये सोमवार का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दिन की  शुरुआत में काम-काज को लेकर थोडी परेशानी हो सकती है, लेकिन मध्यान्ह के बाद आपके काम सुधरने सुधरने शुरू हो जाएंगे। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे। आज आपकी रुचि खानपान की ओर अधिक रह सकती है।                            

   वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप मानसिक और शारीरिक रूप से आज ऊर्जावान बने रहेंगे। किसी पर्यटक स्थल में भी आप परिवार के साथ जा सकते हैं।सकते हैं।                                                       

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहने वाला है। लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप कुछ नया करने की कोशिश भी करते हैं,तो कार्य सफलता होने की संभावना बन रही है।
                                                                        

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी वस्तु या व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिलेगी।आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे। इसी प्रकार नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे।    

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी योजनाओं में रुकावटें दूर होंगी। नौकरी व्यवसाय में प्रगतिकारक मौके उपलब्ध होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता के लिए किसी अधिकारी या समर्थ व्यक्ति से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, तो आज पहल करें परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

pandit


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके पिछले कुछ बिगड़े व रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए अच्छे अवसर हासिल होंगे। आप नौकरी हेतु गृहनगर से बाहर भी जा सकते हैं।                                      

          तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।आपको परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाये रखना होगा। आपके  दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेकिन क्रोध और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोधावेश में आप आप वाणी का संयम खो सकते हैं।                                                                   

  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपका  सुखपूर्ण व्यतीत होगा। आप कोई कीमिती वस्तु की ख़रीददारी कर सकते हैं। यदि आप सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है।    

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी लेकर आने वाला है। आज आपकी पिछली समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपके प्रास्तावित कार्य भी समयावधि में पूर्ण होंगे।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके मन-मस्तिष्क में साकारात्मक विचार भी प्रस्फुटित होंगे, जिनका उपयोग भी आप भलीभाँति कर सकते हैं। लेकिन यदि आप काम की दिशा में केंद्रित नही रहते होंगे,तो आप रोमांस की तरफ मुड़ सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज आपका मन अस्थिर और भ्रमित रह सकता है। इसलिये आपको दिन के प्रारम्भ में ही पूरे दिन की दिनचर्या सुनिश्चित कर लेनी होगी। अन्यथा आपका समय और धन खराब हो सकता है।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति और प्रगतिकारक  रहने वाला है। यदि आप सलाहकार या मार्गदर्शक की भूमिका वाले काम से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्वि मिल सकती है। अन्य काम से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभकारी ही रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *