उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News…तीन दिन उत्तरकाशी जनपद में रहेंगे मुख्य सचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

उत्तरकाशी, सितम्बर। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उत्तरकाशी के तीन दिनी भ्रमण के पहले दिन शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं और योजनाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन समेत बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। चीन सीमा से निकटता के कारण यह हवाई पट्टी सीमांत क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के सामरिक संचालन को गति प्रदान करने के साथ आपात रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन व वीवीआईपी आवाजाही के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

इसके बाद मुख्य सचिव ने ग्राम मल्ली में ’सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ तुल्याडा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और लखपति दीदी से बातचीत कर आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों व अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना भी की।

क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना और आईएफएडी के वित्तीय व तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने क्लस्टर द्वारा संचालित बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग फार्मिंग, डेयरी, मुर्गी पालन और स्थानीय उत्पादों व अचार निर्माण आदि की जानकारी भी दी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह महंत मौजूद रहे।

वहीं, मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा के पीएम राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनको भविष्य की चुनौतियों का निडरता से सामना करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवन शैली अपनाकर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सीएस ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।

उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया और विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर लंबी कूद में राष्ट्रीय स्तर और कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजीव, शुभम समेत गृह परीक्षा के उत्कृष्ट छात्र लविश व अस्मित के अलावा हाईस्कूल में विद्यालय की टॉपर निधि भट्ट व अनुष्का को भी सम्मान दिया गया।

ad12

मौके पर डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीओ चंचल शर्मा, सीईओ अमित कोटियाल, ईई सिंचाई सचिन सिंहल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *