सीएम ने रूड़की के लिये खोला पिटारा | 70 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास | RAHUL SINGH की रिपार्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, रुड़की


शिक्षा नगरी रूड़की को सीएम ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की करीब 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार 10 वर्ष के विकास का रोड मैप तैयार कर रही है।
उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रूड़की में थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रुड़की का अपना अद्भुत इतिहास है। सबसे पुरानी सैन्य छावनी और आईआईटी औद्योगिक संस्थान यहां स्थित है।

इस ऐतिहासिक नगर के विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कार्यसंस्कृति में सुधार किया जा रहा है। अधिकारियों की जनता के प्रति जवाबदेही तय करने के लिए उन्हें हर कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार नो पेंडेंसी को आधार बनाकर कार्य करेगी। दफ्तरों में ज्यादा मामले लंबित तो नहीं हैं इसे देखने के लिए मैं खुद जहां जाऊंगा वहां औचक निरीक्षण करूंगा।

ad12


कहा कि पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन और आजीविका के क्षेत्र में राज्य सरकार ने करोड़ों की राहत राशि प्रदान की है। कोरोना की लड़ाई में अभूतपूर्व योगदान देने वाले कार्मिकों को भी सम्मान राशि देकर प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न हो पाने से लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। सरकार जल्दी से जल्दी यात्रा शुरू करवाने के गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य और दस्तावेज पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *