दुखद| लालपुर पटरी के पास बरामद शव की शिनाख्त| सीतापुर फाटक के पास दूसरा शव मिला | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव
एक दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लालपुर पटरी के पास बरामद शव की शिनाख्त हो गयी है। जबकि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में ही सीतापुर रेलवे फाटक के पास एक और शव बरामद हुआ है। मौत का कारण रेल की चपेट में आना बताया जा रहा है।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लालपुर पटरी के पास बरामद शव की शिनाख्त हो गयी है। मृतक की शिनाख्त कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर के फुटबाल ग्राउंड क्षेत्र निवासी राजकुमार पुत्र सतनाम के रूप में हुयी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विदित हो कि आठ सितंबर को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के लालपुर पटरी के पास रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षप्त अवस्था में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त हो गयी है।

दूसरी ओर, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र मंे ही सीतापुर फाटक के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव पुरूष का है। माना जा रहा है कि रेल की चपेट में आने से मौत हुयी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया है।
