Wednesday, November 25, 2026
Latest:
अपराधउत्तराखंड

फिर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार | प्रस्तुति-विकास श्रीवास्तव

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


अवैध खराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। खाकी लगातार दबिशें देकर अवैध शराब बरामद कर रही है। इस क्रम में कनखल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध शराब के 50 पव्वे बरामद हुये हैं। पिछले दिनों चंडीपुल क्षेत्र से भी अवैध शराब के साथ एक महिला को पकड़ा गया था।

ad12


पुलिस कप्तान के निर्देश के पालन के क्रम में जनपदभर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है। कनखल पुलिस ने बैरागी कैंप क्षेत्र से एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में पूनम व प्रभा शामिल रहीं। विदित हो कि हाल में ही चंडीपुल क्षेत्र से ही एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *