दिल्ली की तरह उत्तराखंड में फ्री मिलेगी बिजली | ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने किया ऐलान | पढ़िये पूरी खबर

सिटी लाइव टुडे, देहरादून
अच्छी खबर है कि दिल्ली की तरह अपने उत्तराखंड में भी फ्री बिजली मिलेगी। 100 यूनिट पर बिल माफी और 200 यूनिट पर पचास प्रतिशत बिल का भुगतान करने का ऐलान भी हो चुका है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया है।

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि यदि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है,तो उसे बिजली का बिल नहीं भरना होगा। वहीं 100 से 200 यूनिट के बीच यदि कोई परिवार बिजली खर्च करता है तो उसे 50 प्रतिशत बिजली के दाम अदा करने होंगे ।

ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत का कहना है कि 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले करीब 8 लाख उपभोक्ताओं को इससे सीधा फायदा होगा। जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ जाएगा जिसके बाद निशुल्क बिजली मिलनी शुरू हो जायेगी।
