उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News… 357 करोड़ में होंगी बिजली की लाइनें भूमिगत |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, सितम्बर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए आरडीएसएस के तहत विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजना शुरू हो गई है। वीरभद्र मार्ग पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर योजना का शुभारंभ किया।

योजना के तहत कोयल घाटी में विद्युत सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा 33 केवी की 48 किलोमीटर, 11 केवी की 103 किलोमीटर और एलटी की 111 किलोमीटर विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत करीब 357 करोड़ रुपये है।

अग्रवाल ने कहा कि विद्युत लाइनों के भूमिगत होने से विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगी। विद्युत दुर्घटनाओं और बिजली चोरी में कमी के साथ आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी।

ad12

मौके पर अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखंड अधिकारी गुरदीप सिंह, अपर अभियंता श्याम सुंदर, मेयर शंभू पासवान, मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन रावत, वीरेंद्र रमोला, जगदंबा रतूड़ी, दिनेश पयाल, पूनम बहुगुणा, सुमन रावत, ममता रतूड़ी, गोविंद रावत, दीपक बिष्ट, पिंकी धस्माना, राहुल कश्यप, नितिन गुप्ता, पूजा गौड़, अखिलेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *