उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

उत्तरकाशी, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व पर निर्धारित मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12ः05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके साथ ही गंगोत्री में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया है।

मंगलवार को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। डोली के प्रस्थान के दौरान देव डोलियों की अगुवाई, ढोल-दमाऊ की गूंज, लोक संस्कृति की झलक और सेना के बैंड की धुनें आकर्षण का केंद्र रहीं।

डोली पहले दिन करीब 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भैरव मंदिर होते हुए शाम को मार्कण्डेय पुरी स्थित देवी मंदिर पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार 11 नवंबर को डोली मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी।

ad12

कपाट बंद करने की प्रक्रिया मंगलवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंदिर के कपाट आगामी छह माह के लिए बंद कर दिए गए। अब शीतकाल में मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा स्थित मुखीमठ में संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *