Congratulation..श्रुति लखेड़ा व रैबार समिति को मिला सम्मान| जानिये क्यों व कहां|अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, देहरादून | लालढांग


लालढांग की बेटी श्रुति लखेड़ा और उनकी समिति रैबार को एक बार फिर सम्मान मिला है। यह श्रुति को यह सम्मान वन अधिकार अधिनियम में दिये गये वक्तत्व के लिये मिला जबकि रैबार समिति सर्वोच्च प्रदर्शनी के लिये सम्मानित हुयी।


महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिये श्रुति लखेड़ा के कार्य भी कर रही है और इसे एक अभियान के तौर भी संचालित कर रही है। श्रुति ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के लिये तकनीकी व वैज्ञानिक कृषि का पक्षधर है। समय≤ पर यह बात श्रुति उचित मंचों पर कहती भी आयी है। अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी श्रुति यह बात मजबूती से रखी।

दरअसल, जल जंगल और जमीन से उत्तराखंड में रोजगार सृजन की सम्भावनाएँ इस पर उत्तराखंड काउन्सिल आॅफ साइंसेस एंड टेक्नॉलजी ने 17 वे उत्तराखंड राज्य विज्ञान और तकनीकि कांग्रेस 2023 का आयोजन किया गया। अनुसंधान और विज्ञान को ग्रामीणों तक पहुँचने के लिए रुरल कांग्रिस एक ऐसा मंच बना जिसमें वैज्ञानिक, कृषक, विभागों ने नयी तकनीकों को जमीनी स्तर तक पहुँचने की बात कही।

ad12


साथ ही कई विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र किए गए जिसमें श्रुति लखेरा द्वारा उत्तराखंड में जल जंगल और जमीन को महत्व देते हुए वन अधिकार अधिनियम पर तकनीकी सत्र में अपना वक्तव्य रखा जिसे कृषकों अनुसंधानकर्ताओं विभागीय अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने बहुत सराहा साथ ही उन्हें सबसे उच्चतम तकनीकी सत्र के लिए सम्मानित किया। साथ ही उनकी संस्था रैबार समिति द्वारा की गयी प्रदर्शनी ने भी सबसे उच्चतम प्रदर्शनी के लिए पहला स्थान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *