उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News…. बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा कानून |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित स्टारलैंड विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर का नेतृत्व अपर जिला जज पंचम अंजली बेंजवाल ने किया।

शिविर में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अंजली बेंजवाल ने पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान, साइबर सुरक्षा व शोषण, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना झिझक अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई।

विद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित कर विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर दिया गया। अपर जिला जज ने प्रधानाचार्या को बच्चों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुरक्षा के लिए दो महिला व दो पुरुष शिक्षकों का पैनल गठित कर स्थायी हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए।

ad12

शिविर में साइबर सेल से शिल्पा सैनी, जिला बाल संरक्षण इकाई से रश्मि बिष्ट, पैनल अधिवक्ता नूपुर मित्तल, प्राविधिक कार्यकर्ता कुलवीर सिंह तड़ियाल, किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *