नमस्कार द्वारीखाल.. जैविक खेती से सुधरेगी किसानों की आर्थिकी, जानिये कैसे| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के विकास में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहां आज जैविक खेती की अपनी महत्ता है। स्वास्थ्य की बात करें तो जैविक उत्पादित कृषि हमारे लिए वरदान है। इसके लिए केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार प्रयासरत है। कृषि महोत्सव 2023 के तहत किसान के द्वार कार्यक्रम मे द्वारीखाल ब्लॉक के दिखेत गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान कैलाश बिष्ट की अध्यक्षता मे किया गया। कृषि अधिकारी केहर सिंह कोटद्वार द्वारा रथ प्रभारी के रूप मे क्षेत्रीय जनता के सन्मुख सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सहायक कृषि अधिकारी (सुराडी) अमित गौड़ ने प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना के बारे में किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए उनके निराकरण के बारे मे बताया। साथ ही रबी फसल में बोई जाने वाले बीज व उपलब्धता के बारे मैं जानकारी मुहैया कराई। बीटीएम संजय कुकरेती द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के नए आवेदन के लिए प्रेरित करते हुए जानकारी दी गई। उद्यान बिभाग के अधिकारी नरेन्द्र सिंह रावत द्वारा पॉली हाउस,उद्यानीकरण,फल संरक्षण कार्य, जूस, अचार में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों व मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी साझा की गई।पशुपालक के क्षेत्र प्रसार अधिकारी रमेश चंद्र बख्श द्वारा पशुओं को बीमारियों व उपचार के बारे में पशुपालकों को जागरूक किया गया। लैंपी बीमारी की जानकारी व बचाव से पशुपालको को जागरूक किया।

ad12


पूर्व बीटीसी सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह तोमर ने किसान सम्मान निधि व फ्री राशन वितरण पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा की सरकार द्वारा किसानों व लाभार्थियों को नकारा बनाया जा रहा है।किसान सम्मान निधि पर विशेष रूप से उन्होंने कहा की बिना खेती करने वाले भी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसके लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। महिला समूह द्वारा स्वयं उत्पादित जैविक उत्पादनों का स्टॉल लगाया गया। जो आकर्षण का विषय बनी।
कार्यकर्म में गणेश डबराल,चंद्र किशोर काला,उत्तम सिंह भंडारी,ग्रामीण सहित क्षेत्रीय जनता ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *