उत्तराखंडधार्मिक

” उतारूं राज के कपडे़, बनाऊं भेष मुनियों का ” श्रीराम चले वनवास और रामभक्तों की आंख भर आयी| देखिये Video. गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग / चमरिया:

श्री आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया द्वारा आयोजित रामलीला में आज ‘राम वनवास’ के भावुक प्रसंग का जीवंत और गरिमामय मंचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान श्री राम की पावन आरती उतारकर आज के मंचन का शुभारंभ किया।

चमरिया की रामलीला अनुशासित और सर्वश्रेष्ठ: आलोक द्विवेदी

इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला मंत्री राजपाल , आलोक द्विवेदी तथा लालढांग भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री आलोक द्विवेदी ने चमरिया की रामलीला की सराहना करते हुए इसे ‘सर्वश्रेष्ठ रामलीला’ करार दिया। उन्होंने कहा, “यह रामलीला अपनी मर्यादा और गरिमा में रहकर प्रस्तुत की जाती है, जो समाज को उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देती है।”

अतिथियों का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में कमेटी के प्रबंधक गोपाल अधिकारी ने सभी आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया और स्मृति चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया।

ad12

ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान रामलीला का आनंद लेने और भगवान के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से देवेंद्र रावत, रमेश बिष्ट, प्रताप अधिकारी, कैलाश रावत, पूर्ण अधिकारी, दीपक बिष्ट, रंजन बिष्ट, ललित मेहरा, प्रमोद सती, टेकराम अमोली सहित कई अन्य दर्शक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *