उत्तराखंडसंपादकीय

रुद्रप्रयागः नवनिर्मित पुल और सुरंग का जल्द होगा लोकार्पण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग, अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम सड़क परियोजना के तहत अलकनंदा नदी पर निर्मित पुल और सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। कहा कि परियोजना का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात शुरू पर केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को रुद्रप्रयाग बाजार से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे नगर में यातायात का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी। कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़क से पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ढलान सुरक्षा और स्थिरीकरण कार्यों की जानकारी भी ली।

परियोजना की लागत 156 करोड़
करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग शामिल है। संपर्क मार्ग सहित इसकी कुल लंबाई लगभग 1.18 किलोमीटर है। यह मार्ग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) से सीधे जोड़ेगा।

संगम लाइब्रेरी का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत संगम लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। डीएम विशाल मिश्रा की पहल पर शुरू पुस्तकालय को 2,500 से अधिक पुस्तकें मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने भी 150 पुस्तकें दान कीं। कहा कि पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने से युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित होगी।

ad12

यह रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, जिपं अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, भारत भूषण भट्ट, गिरवर सिंह रावत, जयवर्धन कांडपाल, अमित कुमार मैखंडी, गंभीर सिंह बिष्ट, महावीर पंवार, अजय सेमवाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, डीएम विशाल मिश्रा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम सोहन सिंह सैनी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *