उत्तराखंडसंस्कृति

“जोर से बोलो “, जय-जय श्रीराम ” बमोली में गूंजेंगे ‘ जय श्रीराम ‘ के जयकारे: 6 से 15 नवंबर तक..रामलीला का दिव्य व भव्य आयोजन|साभार-राकेश टम्टा

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस साभार-राकेश टम्टा

पौड़ी गढ़वाल:

द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम बमोली (पट्टी डबरालस्यूँ) में श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आगामी 6 नवंबर से ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पंचायत भवन के निकट आयोजित होने वाली इस रामलीला में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनकी लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस दौरान दिव्य व भव्यता का अद्भुत संगम होगा, कला के क्षितिज में टिमटिमाते उदीयमान कलाकारों के हुनर को मंच भी मिलेगा और हुनर को पंख भी लगेंगे। पलायन की पीड़ा पर भी मरहम सा लगेगा, मंचन का साक्षी बनने को प्रवासी भी गांव लौटेंगे और रैबासियों व प्रवासियों का संगम भी होगा।

रामलीला महोत्सव का दैनिक कार्यक्रम:

  • 6 नवंबर (शुक्रवार): नारद मोह एवं रावण तप लीला
  • 7 नवंबर: राम जन्म, ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार
  • 8 नवंबर: सीता स्वयंवर
  • 9 नवंबर: राम वनवास
  • 10 नवंबर: भरत मिलाप
  • 11 नवंबर: सीता हरण
  • 12 नवंबर: सीता की खोज
  • 13 नवंबर: अशोक वाटिका एवं लंका दहन
  • 14 नवंबर: अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति
  • 15 नवंबर (रविवार): मेघनाथ वध, रावण वध और भगवान श्रीराम का राजतिलक (भव्य समापन)
  • 16 नवंबर (सोमवार): प्रातःकाल हवन एवं प्रसाद वितरण

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाना है, साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और उनके जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

ad12

श्री आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष भगत दर्शन, उपाध्यक्ष जवाहर सिंह, सचिव शैलेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तथा निर्देशक कपिदेव समेत समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित रामलीला महोत्सव में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *