Friday, November 13, 2026
Latest:
अपराधउत्तराखंड

मालगाड़ी की टक्कर से हाथी की मौत| राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह


राजाजी नेशनल पार्क से बड़ी खबर आ रही है। राजाजी नेशनल पार्क में मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना मोतीचूर रेंज में हुयी है।

ad12


जानकारी के अनुसार, रात्रि में हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर था। इसी दौरान एक मालगाड़ी वहां से गुजरी। इसी दरमियान पांच साल का हाथी का बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हाथी के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *