उत्तराखंडसंपादकीय

Satpuli News….सतपुली पहुंची कांग्रेस की ‘ उत्तराखंड न्याय यात्रा ’, बुलंद की आवाज |जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाली जा रही ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ विधानसभा चौबट्टाखाल के सतपुली पहुंची। यहां सतपुली मोटर पुल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में नगर क्षेत्र में न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, न्याय और अस्मिता की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने सहित प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनविरोधी और संस्कृति विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

न्याय यात्रा में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, डॉ. प्रेम बहुखंडी, प्रदेश सचिव कवीन्द्र ईष्टवाल, राजेश कंडारी और सुरेन्द्र रावत, पूर्व सैनिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय रावत सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनता के अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर कांग्रेस सतपुली और चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *