उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News.. श्रमिकों के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए दो मोबाइल मेडिकल वैन को भी फ्लैग ऑफ किया।

बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। नई योजनाएं उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। बताया कि मुख्यमंत्री पोषण योजना के तहत श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता, जबकि मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत परिवारों को हाइजीन किट वितरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को निःशुल्क योग एवं वेलनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर वर्ष 210 बच्चों को आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त 70 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के अंतर्गत शुरू की गई मोबाइल मेडिकल वैन दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर श्रमिकों के कार्यस्थल और आवास पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इनमें एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जांचें निःशुल्क होंगी। टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी मिलेगी। योजना की शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चंपावत से की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को विकास की आधारशिला मानते हुए उन्हें औजार, साइकिल, सिलाई मशीन, आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता और वृद्धावस्था पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। उनके अनुसार सरकार का लक्ष्य श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

ad12

इससे पूर्व सचिव पीसी दुम्का ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, राज्य सलाहकार संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, सतर्कता समिति अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, सचिव श्रीधर बाबू अद्यांकी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *