उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News… महिला संत समागम से दिया मानवता का संदेश |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार, । निरंकारी मिशन की ओर से बीएचईएल में आयोजित महिला संत समागम में भक्ति गीत, कविता, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मानवता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बहन रश्मि राघव ने माता सुदीक्षा का संदेश साध संगत तक पहुंचाया। कहा कि प्रेमाभक्ति मनुष्य के जीवन में दया, करुणा, प्रेम, नम्रता और भाईचारे जैसे गुणों को विकसित करती है। भक्ति का उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है।

उन्होंने शबरी का प्रसंग सुनाकर नवधा भक्ति की महत्ता बताई। कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग से भक्ति के गुण जीवन में सहज रूप से विकसित होते हैं। कहा कि साकार की भक्ति से निराकार की अनुभूति की जा सकती है।

ad12

मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने समागम में शामिल जोन की विभिन्न शाखाओं से आए श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *