उत्तराखंडसंपादकीय

गोवर्धन पूजा में गौवंश संरक्षण और पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, तीर्थनगरी में गोवर्धन एवं अन्नकूट पर्व के अवसर पर गौवंश संरक्षण और पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया गया। मंगलवार को विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रकृति और गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया।

जयराम आश्रम में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भगवान गोवर्धन का विधिवत पूजन कर 56 भोग अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने के साथ ही इंद्रदेव के अहंकार का अंत किया था। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और गौ माता के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है।

समारोह में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भी भगवान गोवर्धन का पूजन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व और त्योहार समाज में उल्लास के साथ प्रकृति व सृष्टि के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करते हैं।

ad12

इस अवसर पर जगमोहन सकलानी, विशन खन्ना, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, बीएम बडोनी, मुनीश शर्मा, मनीष शर्मा, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला, विजय सरस्वत, दीप शर्मा, सूरज गुल्हाटी, गंगाराम आडवाणी, विनोद अग्रवाल, मदनमोहन शर्मा, राजेन्द्र सेठी, मुकुल शर्मा, यशपाल पंवार, आचार्य मायाराम रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *