उत्तराखंडसंपादकीय

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. बिसेन से मिले सतपाल महाराज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन में नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन का अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक हैं। वे चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ad12

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा में विशेषज्ञता के साथ डॉ. बिसेन का लंबा जनसेवा अनुभव उत्तराखंड के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। महाराज ने उम्मीद जताई कि उनके संवैधानिक नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *