Uttarakhand News…मायाकुंड और खैरी खुर्द में होंगे विकास कार्य |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश/ श्यामपुर : अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मायाकुंड और ग्रामसभा खैरीखुर्द में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रमों में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान अग्रवाल ने लोगों को समस्याओं को भी सुना।

मायाकुंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने जनसमस्याओं पर चर्चा के साथ ही क्षेत्र में सीसीसीटी कैमरे लगाने और अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर पार्षद अजय दास, माधवी गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, अमित कुमार, हरिओम गौतम, धनीराम मंडल, शिवा शर्मा, धनंजय सिंह, एमएस ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
