उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….पुल की मांग को लेकर 27वें दिन भी जारी रहा आंदोलन|गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग (हरिद्वार):

लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर, रसूलपुर गोठ और मंगलपुर-आर्य नगर के बीच रावसन (रवसान) नदी को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को आंदोलन का 27वां दिन रहा। मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के ढुलमुल रवैया के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया और शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

27वें दिन क्रमिक अनशन जारी

पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस सिलसिलेवार आंदोलन के तहत आज क्रमिक अनशन पर राजेंद्र डबराल और निहाल सिंह बैठे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों और महिलाओं की भारी मौजूदगी

आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

आंदोलन में प्रमुख रूप से शामिल लोग:

ad12

इस दौरान मुन्नी देवी, सलोचना देवी, पूनम द्विवेदी, ज्योति देवी, सुशीला देवी, होरन देवी, करुणा, पूनम गैरोला, महेंद्र सिंह, माडू सिंह, पप्पू सिंह, संदीप नेगी, संदीप सैनी, कमला देवी, नरेश बड़ौनी, जगदीश बडोला, दीपक जखमोला, ब्रजमोहन पोखरियाल और कमलेश प्रधान सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *