Pauri News….गुदड़ी के लाल लक्की रुडोला ने फिर लहराया परचम: रासी स्टेडियम में मारी बाजी, राज्य स्तर के लिए चयन |जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पौड़ी |
पौड़ी जनपद के रासी स्टेडियम में आयोजित जनपदीय स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (गढ़देवा) में राजकीय इंटर कॉलेज दिउसी के छात्र लक्की रुडोला ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उन्होंने जनपद के 15 विकास खंडों से आए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही लक्की का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
गांव की पगडंडियों से लेकर मैदान तक का सफर
सासाधानों की कमी और कठिनाइयों के बावजूद लक्की अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि लक्की अपनी इस सफलता के लिए रोज गांव की पगडंडी वाली सड़कों पर ही कड़ा अभ्यास करते हैं। उनकी इस शानदार जीत से न केवल विकास खंड कल्जीखाल, बल्कि पट्टी मनियारस्यूं, राइका दिउसी, उनके पैतृक गांव दिउसी तथा थापला का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन हुआ है।
इन्होंने दिया सफलता का श्रेय
संवादाता जगमोहन डांगी से बातचीत करते हुए लक्की रुडोला ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीर अर्जुन चौखाली, विद्यालय के सभी गुरुजनों तथा अपने पालनहार चाचा कुलदीप बगासी और चाची सीमा देवी को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
क्षेत्र में खुशी की लहर और बधाइयों का तांता
लक्की के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- क्षेत्र प्रमुख – गीता देवी
- जिला पंचायत सदस्य – सविता देवी
- सामाजिक कार्यकर्ता – जगमोहन डांगी
- ग्राम प्रधान थापला – राकेश कुमार
- ग्राम प्रधान दिउसी – ममता नेगी
- क्षेत्र पंचायत सदस्य – कविता देवी
- सामाजिक कार्यकर्ता – जसवीर रावत
- पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान थनूल – देवेंद्र रावत
- पूर्व प्रधान – शिव प्रसाद कुकरेती
- पूर्व प्रधानाचार्य – दीनदयाल सिंह

ग्रामीणों और शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि लक्की राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर पौड़ी जनपद और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
