Laldhang News…राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में मनाया ‘गढ़भोज दिवस ‘, बच्चों ने चखे पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन|गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, लालढांग
हरिद्वार, 7 अक्टूबर 2026: शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता (हरिद्वार) में आज विभागीय आदेशों के अनुपालन में ‘गढ़भोज दिवस’ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों को तैयार किया गया, जिनका सभी ने आनंद लिया।

राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘गढ़भोज दिवस’, बच्चों ने चखे पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन
विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गढ़वाली व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और भोजन माताओं को संबोधित करते हुए पारंपरिक खान-पान के महत्व और हमारी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।


गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान एमडीएम प्रभारी अजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश बधानी, अजीत कुमार यादव, उदयचंद, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवरानी, योगेश जी, पवित्रा कुमार, सीताराम जी, मनोज कुमार, मीरा डिमरी, चेतनाभूषण, विश्वास सैनी, संजीव कुमार, कार्यालय प्रभारी हर्षित कौशिक और सचिन शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
