उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand……और जब टल गया हादसा| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। गंगा नदी में स्नान के दौरान नदी पार करने का प्रयास चार युवकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन मुनिकीरेती जल पुलिस की तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार के चार युवक स्वर्गाश्रम घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नदी के बीच धारा में पहुंचने पर वे थककर फंस गए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती जलपुलिस और वाटर रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट के जरिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया।

टीम ने सुरेंद्र सिंह (19), नीतीश (19), आनंद (20) और आजाद (19) को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस व रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

ad12

रेस्क्यू टीम ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गंगा नदी को तैरकर पार करने या गहरे पानी में जाने का प्रयास न करने की अपील की है। टीम का कहना है कि नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बदल सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *