उत्तराखंडसंपादकीय

जन मन आवास योजना…तो तकनीकी कमियों के कारण अटकी किस्त|गीता जोशी की Report

Share this news

बहादराबाद (हरिद्वार), संवाददाता।

संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग एवं खंड विकास अधिकारी (बहादराबाद) संजीव राय ने रसूलपुर मीठी बेरी गांव का दौरा कर भारत सरकार द्वारा संचालित ‘जन मन आवास योजना’ के तहत बनाए जा रहे आवासों और अधूरे पड़े मकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि बैंक संबंधी तकनीकी कमियों के चलते 21 लाभार्थियों को योजना की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है, जिसके कारण पिछले एक साल से कई मकानों की छत तक नहीं पड़ पाई है।

तकनीकी कमियों के कारण अटकी किस्त, लाभार्थियों को हो रही भारी परेशानी

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया कि कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पंचायत स्तर पर लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है।

दयनीय स्थिति में हैं वंचितों के आवास, कभी भी हो सकता है हादसा

ग्राम प्रधान ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि जनजाति वर्ग के कुछ परिवार तकनीकी कमियों के कारण इस योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। उनके वर्तमान आवासों की स्थिति बेहद दयनीय और पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मकानों का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। प्रधान ने मांग की कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ दिया जाए, जिसके लिए लगातार पत्राचार के माध्यम से प्रयास जारी हैं।

ad12

इस निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी संजीव राय के साथ ग्राम विकास अधिकारी शैलेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *