उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….रवासन नदी पर झूला पुल की मांग: भाजपा के धरने के विरोध में कांग्रेस का ‘बुद्धि-शुद्धि यज्ञ’, साधा तीखा निशाना |गीता जोशी की Report

Share this news

लालढांग, संवाददाता। सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग क्षेत्र के मंगोलपुरा आश्रम के पास रसूलपुर गोट में रवासन नदी पर लंबे समय से लंबित झूला पुल के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को गरमाहट देखने को मिली। एक तरफ जहां भाजपा पदाधिकारियों और पंचायत सदस्यों ने पुल की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए एक ‘बुद्धि-शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया।

“अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देकर जनता को भ्रमित कर रही है भाजपा”

कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देकर क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि यह ग्रामीणों का कोई स्वाभाविक आंदोलन नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रायोजित धरना है, जिसका उद्देश्य जनता का ध्यान वास्तविक विकास कार्यों से भटकाना है।

धरने की बजाय फाइलों का करें फॉलो-अप: कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में रसूलपुर गोट के सामने झूला पुल का निर्माण करवाना चाहते हैं, तो उन्हें राजनीति करने के बजाय मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी चाहिए थी। साथ ही, संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर लंबित अनुमतियों को तत्काल दिलवाने और शासन स्तर पर फाइल का लगातार फॉलो-अप लेना चाहिए था। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रकार के ड्रामों से पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज होने के बजाय मामला और अधिक उलझ रहा है।

जनता की मूल आवश्यकता है झूला पुल

कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि रसूलपुर गोट, रसूलपुर, मिठीबेरी, आर्यनगर, लालढांग और आसपास के ग्रामीणों की यह मांग किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी जरूरत है। कांग्रेस इस मांग को लेकर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और पुल के वास्तविक निर्माण तक अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

ad12

यज्ञ में ये रहे मौजूद

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ और विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालढांग के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष खेम सिंह, पूर्व प्रधान हरपाल सैनी, महेश्वरी देवी, महिला कांग्रेस (हरिद्वार ग्रामीण) की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, दीपक सैनी, सादीलाल सैनी और रामकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *