उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….कलेक्ट्रेट में आधुनिक हुआ NIC का Office|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया। बंसल के विशेष प्रयासों से कार्यालय का आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप रिनोवेशन कराया गया है।

रिनोवेशन के तहत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समेत तकनीकी एवं स्टाफ ऑपरेटरों के लिए बेहतर कार्यस्थल, आधुनिक संसाधन और आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

कार्यालय परिसर को तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए जाने से कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में अधिक सहूलियत मिलेगी और डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि एनआईसी शासन और प्रशासन की डिजिटल व्यवस्थाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यालय के सुदृढ़ीकरण से ई-गवर्नेंस से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी। विभागों के कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

ad12

मोके पर सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम (वि.रा) केके मिश्रा, एसडीएम सदर कुमकुम जोशी, सचिवालय एनआईसी राज्य इकाई प्रमुख (उप महानिदेशक) अरविंद कुमार दाधीचि, अपर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी, वरिष्ठ निदेशक आईटी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डे, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कांत गिरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *