उत्तराखंडसंपादकीय

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने खोला जिला कार्यालय |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अगस्त। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने नेपालीफार्म में जिला कार्यालय खोलकर ऋषिकेश विधानसभा सीट पर अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश महासचिव सुधीर राय ने कहा कि मोर्चा उत्तराखंड हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबंद्ध है।

सोमवार को नेपाली फार्म के पास मोर्चा ने पूजा-अर्चना के साथ जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। मौके पर मोर्चो के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि कार्यालय के मार्फत संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि मोर्चा प्रदेश की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ ही रोजगार, पलायन, युवाओं और महिलाओं के हितों की लड़ाई को मुखर होकर उठाता रहेगा।

जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल ने कहा कि संगठन क्षेत्रीय जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा। कहा कि मोर्चा अब चुनावी मैदान में उतरने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है।

ad12

मौके पर जिला महामंत्री गौतम सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल धनाई, महिला महानगर अध्यक्ष प्रियंका राणा, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, संजय बुड़ाकोटी, शैलेंद्र मिश्रा, भगवान सिंह संधू, कुशाल सिंह राणा, लक्ष्मी थापा, सीमा देवी, रोहित, दिनेश, सुमि नकोटी, आनंद सिंह पंवार, नरेंद्र नौटियाल भास्कर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *