उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…महानिदेशक को भेजा ज्ञापन, सुनाया दुखड़ा, ये मांगें पूरी करने की मांग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने प्रदेश भर में पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला/मेला चिकित्सालय हरिद्वार के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन दिया।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, मंडल अध्यक्ष कुमाऊँ भोपाल शाह, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल राजेंद्र रावत प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि प्रदेश भर में समस्त जनपदों में आज द्वितीय चरण में जिले के अधिकारियों के माध्यम से महानिदेशक महोदया को ज्ञापन दिया जा रहा है कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता सहित अन्य मांगो का निस्तारण का अनुरोध किया गया निस्तारण न होने की दशा में कर्मचारी आक्रोश में कुछ भी करेगा तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय देहरादून का होगा।

ad12


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, संगठन सचिव संदीप शर्मा, जिला मंत्री राकेश भंवर, सलाहकार,मूलचंद चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न की घटना प्रदेश में बढ़ती जा रही है जो किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी दिनांक 18 अगस्त 2026 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परिसर निदेशक के माध्यम से महानिदेशक, कुलपति, कुलसचिव महोदय को ज्ञापन भेजा जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेडा छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, नाथी राम, ताजबर सिंह, मनीष पंवार, संदीप शर्मा, मुकेश कुमार, मुन्नी देवी, फूलवती, बृजेश, कैलाशो, डोली, केदार ,नितिन कुमार विक्रम रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *