SIR…1700 से ज्यादा नोटिस केवल वन गुज्जरों को ?|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग, संवाददाता। गेड़ीखाता में एस आईआर को लेकर जागरूकता गोष्ठी में बोलते हुए स्थानीय विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि गेड़ीखाता गुज्जरबस्ती के मतदाताओं पर एसआईआर की आड़ में 838 मतदाताओं पर आपत्तियां लगाने और 1700 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी करने की बात रखी।

कहा कि आप डरे नहीं अपनी बीएलओ से संपर्क करें और अपने उपयुक्त दस्तावेज उपलब्ध कराए। वन गुज्जर परिवारों के पास वन क्षेत्र में पशु चुगान की रसीद और वन परमिट है वह भी एक मान्य दस्तावेज है जिसे जिला अधिकारी हरिद्वार ने मान्य किया है। यदि कोई बीएलओ या एसआईआर आपत्ति शिविर में आपके दस्तावेज मान्य नहीं करता तो आप उनसे लिखित में ले। और मुझे संपर्क करें। कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समुदाय विशेष को टारगेट कर फर्जी आपत्तियां लगा रहे है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिसमें कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है।

काग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि वन गुजरो के पास सन 1920 का रिकार्ड उपलब्ध है।इतना पुराना तो राजस्व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पास भी नहीं है। कहा कि सत्ता में बैठे काबीना मंत्री का भी वन क्षेत्र का रिकार्ड है उनका एस आईआर कैसे होगा। अगर उनका एस आई आर होगा तो हर वन गुज्जर का एसआईआर वन विभाग द्वारा जारी परमिट वो दस्तावेज मान्य होगा।

जागरूकता शिविर में शैलेंद्र पाठक, हकीमुल्ला उस्मानी, यूसुफ, अशोक सैनी, विजेंद्र सैनी, शमशेर, आजाद चोपड़ा सहित भारी संख्या में वन गुज्जर और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
