उत्तराखंडराजनीति

Pauri के लाल डॉ. विनोद बछेती बने भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष|जगमोहन डांगी की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में पौड़ी गढ़वाल के एक और होनहार सपूत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कोट विकासखंड के ग्राम कांडा – जनक नंदिनी सीता मैया की पावन धरती पर जन्मे डॉ. विनोद बछेती को भाजपा दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पौड़ी के लाल डॉ. विनोद बछेती बने भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष
कोट ब्लॉक के ग्राम कांडा में खुशी की लहर, उत्तराखंड समाज गौरवान्वित

डॉ. बछेती की प्राथमिक शिक्षा ग्राम कांडा के प्राथमिक विद्यालय से हुई, जो आज बंद हो चुका है। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली में प्राप्त की। अपनी योग्यता, कुशलता और बुद्धिमता के बल पर उन्होंने अल्प समय में ही शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल कीं। वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में उनके पैरामेडिकल संस्थान संचालित हो रहे हैं।

खुशी जाहिर करने वाले में
कोट विकास खंड भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रावत,पूर्व प्रमुख पूर्णिमा नेगी,आनंद नेगी ब्लॉक प्रमुख कोट गणेश कोली,ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत,भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा नीलम जुयाल, पौड़ी विधायक पीआरओ सुभाष रावत,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई। पूर्व प्रधान कांडा विनोद बछेती,

उन्होंने भाजपा में राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा मोर्चा, मंडल स्तर से की थी। तीन दशकों की निरंतर सेवा, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप आज उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. बछेती की इस नियुक्ति से कोट विकासखंड और पूरे पौड़ी जनपद में खुशी की लहर है। दिल्ली-एनसीआर में बसे उत्तराखंड समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है। शुभचिंतकों का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. बछेती जी अपनी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे देवभूमि उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उत्तराखंड के एक कर्मठ कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर पार्टी ने समाज का मान बढ़ाया है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *