जय बजरंग बली| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी  उलझनों वाला रह सकता है। ख़ासकर आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप भावनाओं के वेग में अपना कोई नुकसान उठा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको निवेश या लेनदेन से भी बचना होगा। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।

     वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार बना सकते हैं।

        मिथुन राशि-आज  आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। किसी नये काम से आप जुड़ सकते हैं। आज आपकी  रुचि  खानपान के प्रति भी अधिक रह सकती है। वेरोजगार लोगों के लिए आज दिन उपलब्धि कारक रह सकता है।                                                                  

      कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत  ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है।।       

     सिंह राशि-आज आपका मन अशान्त रह सकता है, किसी प्रियंजन के वियोग के कारण भी आप उदास रह सकते हैं। इसके अलावा आप किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ सकते हैं,प्रियतम या प्रेयसी के साथ किसी पर्यटन स्थल में जाने का, मन भी बना सकते हैं।


कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिचित या रिश्तेदार व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।                                                                      

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काम के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी संस्था के साथ अनुबन्ध पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज ख्याति या आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको उन्नतिकारक कुछ अच्छे मौके अवश्य मिल सकते हैं।                                                                   

    धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।लेकिन यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। बल्कि शोध संबंधी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि कारक भी रह सकता है।


मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।


 कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज भी आपका दिन सामान्य व्यतीत होगा। नये कार्यों की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पेट विकार से आज भी आप पीड़ित रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको विचार शक्ति भी मजबूत रखनी होगी। अन्यथा आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *