उत्तराखंडसंपादकीय

विकसित उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ रही सरकारः महाराज|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, 04 जुलाई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ’सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के मूल मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और हर नागरिक के जीवनस्तर में सुधार लाना है।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम झंगरबौ में निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

वहीं, विकासखंड पाबौ के ग्राम रिषि में 148.36 लाख रुपये की लागत से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 16, 17 एवं 18 के डामरीकरण कार्य, 123.30 लाख रुपये की लागत से पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 32 एवं 33 के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1,583.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही

ad12

महाराज ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य संचालित हैं, जिससे उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *