उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand….परिवहन संस्था के नए बोर्ड ने ली शपथ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, 16 जून। यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के मुख्यालय में नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र पाल चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर राय रावत, उपाध्यक्ष दाताराम रतूड़ी और अन्य सभी संचालकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

संघ के सचिव विकास थपलियाल ने सहायक निबंधक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया, जबकि महिला संचालकों को बुके और सभी संचालकों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी और पूर्व अध्यक्ष भोला दत्त जोशी सहित संघ के कर्मचारियों व वाहन स्वामियों ने नए बोर्ड का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शपथ लेने वाले संचालकों में मदन कोठारी, नरेश नौटियाल, मीना चौहान, मंजू सकलानी, पूजा ओला, रीना नौटियाल, मनोज आर्या, सुरेंद्र भंडारी, कमल नयन जोशी, प्रेम दत्त सेमवाल और वीरेंद्र राणा शामिल रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सहकारिता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए हर वाहन स्वामी और कर्मचारी के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।

ad12

कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल जुगलान ने किया। मौके पर टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, रूपकुंड पर्यटन विकास सहकारी संघ अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, यातायात के पूर्व सचिव रघुवीर सिंह रावत, जसपाल राणा, मनीराम जुयाल, पार्षद विनोद नाथ, बृजपाल सिंह राणा, बृजभानु प्रकाश, ऋषि राम जोशी, प्यार सिंह पवार, विकास सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *