उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर/कोटद्वार। जनपद में सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पौड़ी प्रशासन का अभियान जारी है। श्रीनगर में नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने 16 और कोटद्वार में लोनिवि, प्रशासन और पुलिस ने 61 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।



जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर श्रीनगर क्षेत्र में नगर निगम और राजस्व विभाग ने बाजार, नर्सरी रोड और श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान सरकारी भूमि पर टिन शेड, झोपड़ियां और अन्य अस्थायी 16 ढांचों को ध्वस्त किया।



वहीं, कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और पुलिस ने चिन्हित 61 अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया।

ad12



डीएम भदौरिया ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आमजन से भी सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग और अतिक्रमण संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

अभियान के दौरान श्रीनगर में तहसीलदार दीपक भंडारी, नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, कानूनगो कैलाश रावत, राजस्व उपनिरीक्षक जितेंद्र रावत, कर निरीक्षक सुशील कुरील, मुकेश जोशी, कोटद्वार में प्रशासन और पुलिस सहित संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *