उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…..कार हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, 5 घायल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।



जानकारी के अनुसार उथिंड गांव के आठ ग्रामीणों को ले जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके 13बी 4293 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार नीचे एक पेड़ पर अटक गई, जिससे कई जानें बच गईं।

ad12



हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और ग्रामीणों ने बेहद विषम परिस्थितियों मे खाई से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में रेशमा देवी के अलावा चार बच्चे दक्षित (5), सान्वी (3), वैभव (10) और विहान (8) शामिल हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले महेंद्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) के शवों को निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस हादसे के बाद से उथिंड गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *