उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News….नीति घाटी में ‘ नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन ’ का आगाज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

जोशीमठ। जनपद चमोली की सुरम्य और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में तीन दिवसीय ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आगाज हो गया है। भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से आए 933 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।

रविवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य खेल उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को देश के अंतिम छोर और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बना है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को गति देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

पहले दिन 75 और 42 किमी की रेस
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ 31 मई से 2 जून तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन 75 और 42 किमी की दो रेस आयोजित हुई। बताया कि रिमखिम-नीति-मलारी की 75 किमी अल्ट्रा रन में देश के 117 जांबाज प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जबकि मलारी-नीति-मलारी की 42 किमी अल्ट्रा रन में 118 धावकों ने अपनी ताकत और स्टेमिना का परिचय दिया।

आगामी दिनों में होंगे ये मुकाबले
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ेगा। जिनमें 5, 10 और 21 किमी की हाफ मैराथन स्पर्धाएं आयोजित होंगी। वहीं, समापन के दिन गमसाली से मलारी के बीच 30 किमी की एमटीबी (माउंटेन टेरेन बाइकिंग) चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत से ठीक पहले शनिवार की रात को मलारी गांव में पर्यटन विभाग की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कला और संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने देश के कोने-कोने से आए धावकों और मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ad12

यह रहे मौके पर मौजूद
दायित्वधारी हरक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, गृह सचिव शैलेश बगौली, पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों, भारतीय सेना और आईटीबीपी के अधिकारी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *